गुरुग्राम की 1 हजार एकड़ भूमि पर बनने जा रही ‘ग्लोबल सिटी’ के बारे में CM सैनी ने दी ये जानकारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी अंतराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनाई जाएगी और इसमें बेहतरीन कनेक्टिविटी होगी। इसमें पर्यावरण का भी वेिशेष ध्यान रखा जाएगा।

Read Also: वाराणसी को सौगात देकर PM मोदी बोले- “आज काशी सिर्फ पुरातन ही नहीं, प्रगतिशील भी है”

गुरुग्राम में 1 हजार एकड़ में बनने जा रही ‘ग्लोबल सिटी’ के बारे में पत्रकारों से संवाद करते हुए CM सैनी ने कहा कि, “यहां 1000 एकड़ में बनने वाली ग्लोबल सिटी को अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इस ग्लोबल सिटी के विकास के पहले चरण में 900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें बिजली के खंबे या खुले वायर नहीं दिखेंगे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। ग्लोबल सिटी के लिए सुझाव भी लिए गए है। ये ग्लोबल सिटी इस पूरे एरिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले CM नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के नजदीक बनने वाली ग्लोबल सिटी की साइट का निरीक्षण भी किया और वहीं CM सैनी ने गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं के अवलोकन के साथ विदेशी निवेशकों संग अहम बैठक भी की। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम साल 2026 तक पूरा होने का अनुमान है। इसमें रेजिडेंशियल, कमर्शियल बिल्डिंग्स के अलावा अस्पताल, स्कूल और कॉलेज भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें एक बड़ा ग्रीन एरिया भी विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 5 लाख लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जा रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसकी कनेक्टिविटी मात्र 30 मिनट की होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *