Share Market: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी आई और दोनों मानक सूचकांक लाभ में रहे। बीएसई सेंसेक्स 889 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 265 अंक की तेजी रही। विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा पूंजी प्रवाह से भी बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 888.68 अंक
Read Also: Sports News: विश्व कप में पदक का सूखा खत्म करने के लिए विवेक को मिला गुरुमंत्र
यानी 1.16 प्रतिशत चढ़कर 77,654.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 999.57 अंक चढ़कर 77,765.49 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 264.85 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,250.20 अंक पर बंद हुआ।Share Market:
Read Also: Moscow: रूस ने टेलीग्राम ऐप पर कसा शिकंजा, संस्थापक डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे अधिक 4.70 प्रतिशत चढ़ा, जबकि इन्फोसिस में 4.50 प्रतिशत की तेजी रही।इसके अलावा ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट रही।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 755.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार धारणा को मजबूती मिली।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.79 प्रतिशत बढ़कर 87.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 5.98 प्रतिशत टूटा, जबकि जापान का निक्की भी गिरावट के साथ बंद हुआ।
दूसरी ओर चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट थी जबकि मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
सेंसेक्स मंगलवार को 69.86 अंक और निफ्टी 10.60 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।Share Market:
