CM स्टालिन ने बजट में राज्य को नजर अंदाज करने का लगाया आरोप, दिया बड़ा बयान

Budget 2025:

Budget 2025: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को केंद्र पर केंद्रीय बजट में राज्य को पूरी तरह नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘हलवा’ का संदर्भ देते हुए कहा कि राज्य को ‘धोखा’ दिया गया है।स्टालिन ने तिरुनेलवेली में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि उनकी सरकार को उम्मीद थी कि केंद्र बजट में राज्य को धन आवंटित करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में तमिलनाडु की अनदेखी की है।

Read also- टैंकर से जा भिड़ी कर्नाटक के श्रद्धालुओं की मिनी बस और बाइक, 6 की मौत

स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र ने बीजेपी शासित राज्यों और चुनाव वाले राज्यों को आवंटन किया है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या तमिलनाडु भारत के नक्शे पर नहीं है?स्टालिन ने कहा कि क्या केंद्रीय बजट में राज्य को शामिल नहीं किया जाना चाहिए और क्या केंद्रीय परियोजनाओं के लिए राज्य पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।स्टालिन ने कहा कि तिरुनेलवेली हलवा दुनिया भर में मशहूर है लेकिन केंद्र द्वारा राज्यों को दिया जाने वाला हलवा ज्यादा मशहूर हो गया है।

Read also- Business News: OLA इलेक्ट्रिक का शुद्ध घाटा तीसरी तिमाही में बढ़कर 564 करोड़ रुपये पर पहुंचा

तमिल भाषा में ‘हलवा’ शब्द का इस्तेमाल मीठे व्यंजन के रूप में किया जाता है जिसका मतलब धोखा देना होता है।स्टालिन ने दावा किया कि केंद्र ने तमिलनाडु के लिए 276 करोड़ रुपये की बाढ़ राहत राशि मंजूर की है, जो राज्य सरकार द्वारा मांगी गई 37,907 करोड़ रुपये की राशि का सिर्फ एक प्रतिशत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *