Business News: OLA इलेक्ट्रिक का शुद्ध घाटा तीसरी तिमाही में बढ़कर 564 करोड़ रुपये पर पहुंचा

OLA Buisness News: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को खत्म तीसरी तिमाही में उसका नेट लॉस बढ़कर 564 करोड़ रुपये हो गया है।ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 376 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया था।तीसरी तिमाही में राजस्व 1,045 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में ये 1,296 करोड़ रुपये था।

Read also- तमिलनाडु में गर्भवती महिला से यौन उत्पीड़न की कोशिश की, आरोपित ने पीड़िता को चलती ट्रेन से धकेला

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च 1,505 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ये 1,597 करोड़ रुपये था।कंपनी ने बाजार में रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। कंपनी ने कहा, “3.33 लाख इकाइयों के साथ अब तक का सबसे ज्यादा ई2डब्ल्यू रजिस्ट्रेशन
दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान अवधि से 37.5 प्रतिशत ज्यादा है।”

Read also- MUMBAI VS HARYANA: क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई का हरियाणा पर पलड़ा भारी

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *