CM योगी ने राज्यपाल के साथ वाराणसी में की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना

Baba Vishwanath

उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी वाराणसी यानी काशी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाबा विश्वनाथ(Baba Vishwanath) के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया है। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।

आपको बता दें, CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से लाए गए पवित्र जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। यह आयोजन उसी समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे हैं। यह भारत की सांस्कृतिक निरंतरता का जश्न मनाता है। इस दौरान काशी में मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की है। इसके बाद सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद वाराणसी में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में भी शिरकत की। Baba Vishwanath  Baba Vishwanath

Read Also: जेल से रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा

इससे पहले CM योगी ने अपने ‘X’ अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि, “आज का दिवस आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहेगा।
बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में मा. राज्यपाल @anandibenpatel जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
इसके उपरांत बागपत (नांगल) स्थित श्री गोरक्षनाथ आश्रम, खोखरा भगवानपुर में नवनाथों की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं आठमान भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता होगी। साथ ही, नई दिल्ली में आयोजित CII Annual Business Summit 2026- Vision for India @ 100 कार्यक्रम में वैश्विक अर्थव्यवस्था, उद्योग और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद का हिस्सा बनूंगा।
आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास यही नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की सशक्त पहचान है।” Baba Vishwanath

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *