Somnath Swabhiman Parv: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में सभी प्रदेशों से जुड़े। कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में CM सैनी ने कहा, “आज हम सबके लिए गर्व का दिन…।” Somnath Swabhiman Parv
Read Also: CM योगी ने राज्यपाल के साथ वाराणसी में की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना
कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह में CM नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “आज का दिन हम सबके लिए गर्व का दिन, सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह पर्व गत 11 जनवरी से हुआ शुरू और 11 जनवरी 2027 तक पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर से जुड़कर इतिहास से हम सबको अवगत करवाएंगे। ऐसे ऐतिहासिक पर्व में शामिल होना हम सबके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। पूरे प्रदेशवासियों को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।” Somnath Swabhiman Parv
मुख्यमंत्री ने कहा, “विभिन्न प्रदेशों से भक्तों की यात्राएं सोमनाथ मंदिर पहुंच रही हैं। हरियाणा से श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन सोमनाथ के लिए आगामी 8 जून को रवाना होगी। आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई गई है। इस पर्व को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।”
Read Also: प्राचीन विरासत को सुरक्षित रखने के लिए अयोध्या संग्रहालय को मिली आधुनिक संरक्षण लैब
उन्होंने कहा, “आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ रहा है। सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्य गाथा का इतिहास रहा है। इतिहास गवाह है कि जब-जब सोमनाथ मंदिर पर हुआ प्रहार तब तक पूरे देश की आत्मा आहत हुई। हर बार राष्ट्र ने सिद्ध किया कि हमारी आस्था को तलवारें नहीं मिटा सकती। सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। फिर वर्ष 1951 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। यह केवल अतीत का स्मरण नहीं बल्कि भविष्य के भारत का एक संकल्प है।” Somnath Swabhiman Parv
CM सैनी ने आगे कहा, “हरियाणा में भी तीर्थ के जीर्णोद्धार के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र को वर्ष 2015 में श्री कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सबको करना है।” Somnath Swabhiman Parv
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
