थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामले में आठ महीने की जेल की सजा काटने के बाद सोमवार को रिहा कर दिया गया। उन्हें इस मामले में एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। thaksin
शिनावात्रा (76) की रिहाई के अवसर पर उनके करीब 300 समर्थक और राजनीतिक सहयोगी ‘क्लोंग प्रेम केंद्रीय कारागार’ के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। सफेद पोलो शर्ट और नीली पैंट पहने जेल से बाहर निकले थाकसिन को उनके परिजनों ने गले लगाया। इस दौरान उनके समर्थकों ने ‘हम थाकसिन से प्यार करते हैं’ के नारे लगाए और उन्हें लाल गुलाब भेंट किए। thaksin
Read Also: प्राचीन विरासत को सुरक्षित रखने के लिए अयोध्या संग्रहालय को मिली आधुनिक संरक्षण लैब
थाकसिन ने मुस्कुराकर समर्थकों का अभिवादन किया, लेकिन मीडिया से बिना बात किए वहां से रवाना हो गए। थाकसिन उद्योगपति थे, जिन्होंने 1998 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की और उन्होंने 2001 से लेकर 2006 में सैन्य तख्तापलट तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। थाकसिन देश के इतिहास में पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पूरे चार साल का कार्यकाल पूरा किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा योजना और देश के कम विकसित हिस्सों में सड़क निर्माण जैसी नीतियों को समाज के गरीब तबके, विशेष रूप से ग्रामीण उत्तरी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों से भरपूर समर्थन मिला लेकिन की लोकप्रियता और कभी-कभी मनमानी शैली ने उनके समर्थकों और देश के शहरी अभिजात वर्ग, राजशाही समर्थकों और सेना के बीच गहरी दरारें पैदा कर दीं। उन पर अपने व्यापारिक हितों के लिए पद का दुरुपयोग करने और एक लॉटरी परियोजना को अवैध रूप से मंजूरी देने के आरोप थे, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ था। thaksin thaksin
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
