155 देशों की नदियों के जल से सीएम योगी करेंगे रामलला का जलाभिषेक

राम मंदिर निर्माण कार्य जोरो पर है और उसका स्वरुप भी दिखने लगा है। मंदिर निर्माण के दौराम ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर के जलाभिषेक की तैयारी शुरु हो चुकी है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नदियों और समुंद्र के जल से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इसको भव्य और यादगार बनाने के लिए बड़े कार्यक्रमों की तैयारी है।

प्रदेश के मुखिया योगी अदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा विजय जौली के नेतृत्व में एक टीम 155 देशों की नदियों का पानी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में जल कलश की पूजा करेंगे।

रुस और यूक्रेन की नदियों का भी जल
पाकिस्तान की राबी नदी समेत दुनिया भर में बहने वाले जल को बड़ी शिद्दत से इकट्ठा किया गया है। बता दें कि रुस और यूक्रेन युध्द के दौरान ही वहां कि नदियों का जल एकात्रित किया गया है। इन इकट्ठा किए गए जल को रामलला अभिषेक कार्यक्रम को बड़ा रुप देने की तैयारी है।

राबी नदी का जल दुबई के रास्ते से मंगाया गया
पूर्व विधायक विजय जौली ने बताया कि जब मैंने पाकिस्तान में अपने मित्रों से बात की तो उन्होंने के उत्पीड़न की बात बताई, उन्होंने उस साल जल को भेजने में अपनी असमर्थता बताई, लेकिन जल भेजा।

Read also:- आकांक्षा दुबे मौत के मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

नींव में पड़ा था पवित्र नदियों का जल
कार्यक्रम में देश ही नही बल्कि विदेशों के भी राजनायिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की तैयारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *