Maharashtra: कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें, उप-मुख्यमंत्री शिंदे पर अपमानजनक’टिप्पणी मामले में FIR दर्ज

Kunal Kamra News

Kunal Kamra News: मुंबई पुलिस ने सोमवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एक शो के दौरान महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की।बता दें, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग की गई थी

Read Also: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगरा में 45वें रबी ऑल इंडिया तिलहन सेमिनार को किया संबोधित

उप-मुख्यमंत्री शिंदे पर की’टिप्पणी- जिसमें उन्होंने उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था।कामरा द्वारा कथित तौर पर शिंदे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद, शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा  का शो हैबिटेट में आयोजित किया गया था। यह वही जगह है जहां विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो फिल्माया गया था।

राहुल कनाल ने दर्ज कराई शिकायत- आपको बता दे कि जैसे ही  वीडियो वायरल हुआ।शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में जाकर कामरा के खिलाफ  शिकायत कराई। शिकायत में ये आरोप लगाया गया कि कामरा ने हाल ही में खार पश्चिम स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब क्लब में आयोजित एक लाइव शो में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *