Congress: टिकट बंटवारे से नाराज पूर्व मंत्री करण दलाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर हुई पंचायत के निर्णय पर क्या कहा ?-जानें

Congress: पलवल में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने शुक्रवार को कांग्रेस ( Congress ) कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर हुई पंचायत के निर्णय पर जानकारी देते हुए कहा है कि फरीदाबाद लोकसभा से वह अब निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे और पूरे मन से कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।

Read Also: Thomas Cup: भारत का खिताब बरकरार रखने का टूटा सपना, क्वार्टर फाइनल में चीन ने 3-1 से हराया

Congress में टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने पलवल में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान पंचायत में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि फरीदाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर की गई पंचायत में यह निर्णय लिया गया है कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेगें। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप का समर्थन करेगें।

इसके साथ ही करण दलाल ने कहा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगें। उनका फोकस हरियाणा प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनावों पर केंद्रित रहेगी।

Read Also: Punjab: अमृतसर के विकास के लिए भारतीय अमेरिकियों ने 10 करोड़ डॉलर देने का किया वादा

करण सिंह दलाल ने कहा है आज मोदी सरकार को हटाने के लिए लोगों ने मन बना लिया है। BJP प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को भारी मतों से हराने के लिए लोग तैयार हैं। दलाल ने कहा कि BJP सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और प्रदेश का विकास नहीं किया जा रहा है। BJP सरकार की गलत नीतियों से लोग परेशान है। वहीं ये भी दावा किया कि BJP के वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों ने पंचायत में खुले तौर पर अपना समर्थन दिया था। पार्टी हाईकमान से वार्ता कर जल्द उन्हें कांग्रेस से जोड़ने का काम भी करेगें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *