Congress: राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार अभियान का किया शुभारंभ

Congress: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण भारत की वायनाड लोकसभा सीट के साथ अब उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। Congress से अमेठी लोकसभा सीट की जगह रायबरेली लोकसभा सीट से उनके टिकट की घोषणा के बाद शुक्रवार को उन्होंने वहां से अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।

Read Also: Congress: टिकट बंटवारे से नाराज पूर्व मंत्री करण दलाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर हुई पंचायत के निर्णय पर क्या कहा ?-जानें

Congress नेता राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से दाखिल किया नामांकन

वायनाड लोकसभा सीट के अलावा कांग्रेस ( Congress ) ने राहुल गांधी को अमेठी की जगह अबकी बार रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी सांसद थीं और वहीं अबकी बार भी BJP ने इस सीट पर दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। राहुल गांधी ने टिकट की घोषणा के साथ ही आज रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

Read Also: Ghaziabad: पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने वहां पूजा-अर्चना कर Congress के चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत कर दी है। इस दौरान पार्टी के दिग्गजों के अलावा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं के साथ तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।

राहुल गांधी के नामांकन के बाद कांग्रेस ने X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि ” जननायक @RahulGandhi जी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव का नामांकन भरा। ये चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है, अन्याय को हराकर न्याय की स्थापना का चुनाव है। हम हर कीमत पर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। लड़ेंगे और जीतेंगे”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *