गाजियाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की

Akhilesh-Rahul Press Conference: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों ने पहले रामनवमी की बधाई दी। इसके बाद अपनी बात शुरू की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।लोकसभा के चुनावी रण के बीच आज दिल्ली से सटे गाजियाबाद कौशांबी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला।

राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ RSS और बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस सविधान को बचाने की कोशिश कर रही है।राहुल गांधी ने कहा कि मुद्दों के बारे में ना प्रधानमंत्री और ना बीजेपी बात कर रही है।राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में एक न्यूज़ एजेंसी को दिया पीएम मोदी का इंटरव्यू स्क्रिप्टेड था और एक फ्लॉप शो साबित हुआ।राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बॉन्ड को समझाने की कोशिश की,लेकिन जिन्होंने बीजेपी को पैसा दिया वो बाते नही बताई,पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि आपने वो तारीखें क्यों छिपाईं? सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को क्यो रद्द किया ,ये दुनिया की सबसे बड़ी लूट-खसोट वाली स्कीम है।

Read also-बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने खजियार और डलहौजी में चुनाव प्रचार किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने आगामी चुनाव में सीटों की संख्या को लेकर दावा किया कि पहले उन्हें लगता था कि बीजेपी 180 सीट जीत जाएगी, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि बीजेपी 150 सीट पर सिमट जाएगी।इस दौरान राहुल गांधी से जब अमेठी छोड़ वायनाड से चुनाव लड़ने का सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने तंज कसते हुए इसे बीजेपी वाला सवाल बता दिया

हालांकि राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुझे पार्टी का जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा।हमारी पार्टी में ये सभी निर्णय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की तरफ से लिए जाते है।वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान दुखी है,बीजेपी की हर बातें झूठी हैं। जो सपने दिखाए वो भी अधूरे हैं। मझे पूरी उम्मीद है इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।अखिलेश यादव ने कहा कि जो पश्चिम से हवा चल रही है वो पूरी देश में फैल रही है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में गाजियाबाद से गाजीपुर तक एनडीए का सफाया होने वाला है।यूपी वाले तो स्वागत भी बहुत अच्छा करते हैं। इस बार विदाई भी बहुत अच्छे तरीके से होने जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *