कांग्रेस सांसद चमाला किरण के BJP पर लगाया गंभीर आरोप, गरमाई सियासत

Congress MP Kiran Reddy

Congress MP Kiran Reddy: तेलंगाना के कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने परिस्थितियों के कारण देश में इमरजेंसी लगाई थी। उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा समय में देश अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है।

Read also-देहरा से CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत, बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह को हराया

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मांगी माफी- कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने कहा अमित शाह अक्सर इतिहास पर चर्चा करते हैं और उसे एडिट करने पर विश्वास करते हैं। कई मामलों में, इतिहास को अपने लाभ के लिए और ध्यान भटकाने की रणनीति के तौर पर फिर से लिखा गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुछ परिस्थितियों के कारण इमरजेंसी लगाने का फैसला किया, जिसके लिए उन्होंने बाद में लोगों से माफी भी मांगी। हालांकि, आज हम एक अघोषित इमरजेंसी में रह रहे हैं ।

मणिपुर जल रहा है – जहां विपक्षी दलों के पास कोई अधिकार नहीं हैं लंबें समय से मणिपुर जल रहा है । संसद में सांसदों को बोलने के लिए माइक नहीं दिया जाता है और स्पीकर ऐसे व्यवहार करते हैं, जैसे वे केवल सत्तारूढ़ दल का रिप्रेजेंट करते हैं। पीएम मोदी ऐसा व्यवहार करते हैं मानो वे केवल गुजरात के प्रधानमंत्री हैं, वे मणिपुर जैसे दूसरे राज्यों की अनदेखी कर रहे हैं।”

Read also-17 साल पहले ही बन जाएगा विझिनजाम बंदरगाह, CM विजयन ने किया मालवाहक जहाज का स्वागत

हर साल 25 जून को मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस- केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है। इसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। वहीं विपक्ष भी केंद्र के इस फैसले से शुक्रवार को आगबबूला हो गया। अनुमान है कि आने वाले समय में  इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।केंद्र सरकार ने आपातकाल की याद में हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है।केन्द्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है।गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *