UGC के मसौदा नियमों के खिलाफ DMK के प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi News:

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को यूजीसी के मसौदा नियमों को लेकर आरएसएस और सरकार पर तीखा हमला बोला।कांग्रेस सांसद ने इसे संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने और इतिहास को मिटाने की कोशिश बताया।

Read also-अप्रवासी भारतीयों के मुद्दे पर बिफरे एस. जयशंकर, विपक्ष को दी ये नसीहत

यूजीसी के मसौदा नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पर डीएमके छात्र विंग के विरोध प्रदर्शन में भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, “मैं कुछ समय से ये कह रहा हूं कि आरएसएस का मकसद इस देश के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं का बदलना है। ये उनकी शुरुआत है और इसे ही वो हासिल करना चाहते थे।उन्होंने संविधान पर हमला किया क्योंकि वे इस देश में एक विचार, एक इतिहास, एक परंपरा, एक भाषा थोपना चाहते हैं और ये कोशिश जो वो अलग-अलग राज्यों की शिक्षा प्रणाली के साथ कर रहे हैं। ये उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने का एक और प्रयास है।”

Read also-अवैध प्रवासी भारतीय की वापसी पर संसद में मचा हंगामा, प्रियंका गांधी ने सरकार से की ये डिमांड

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा- मैं कुछ समय से ये कह रहा हूं कि आरएसएस का मकसद इस देश के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं का बदलना है। ये उनकी शुरुआत है और इसे ही वो हासिल करना चाहते थे। उन्होंने संविधान पर हमला किया क्योंकि वे इस देश में एक विचार, एक इतिहास, एक परंपरा, एक भाषा थोपना चाहते हैं और ये कोशिश जो वो अलग-अलग राज्यों की शिक्षा प्रणाली के साथ कर रहे हैं। ये उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने का एक और प्रयास है।

ये सिर्फ एक शैक्षिक कदम नहीं है, ये सिर्फ आपके विश्वविद्यालयों के शीर्ष पद पर आरएसएस के कुलपतियों को रखना नहीं है, बल्कि ये आपकी हर चीज, आपके इतिहास, आपकी परंपरा और आपकी भाषा पर आरएसएस की तरफ से हमला करने की कोशिश है। आपको इसे याद रखना चाहिए और आपको इसे उसी भावना से समझना चाहिए।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *