संसद के बजट सत्र का आगाज़ होते ही राममय माहौल दिखा

(प्रदीप कुमार): संसद के बजट सत्र का आगाज़ हो गया है इससे पहले संसद भवन परिसर में पीएम मोदी ने मीडिया से बात की,इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ‘राम-राम’ भी की।वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में भी राम को जगह मिली।राष्ट्रपति ने जैसे ही राम मंदिर का जिक्र किया सांसदों ने मेज थपथपाकर बधाई दी।राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो इस साल पूरी हुई है।अभिभाषण में राष्ट्रपति ने बताया कि राम मंदिर निर्माण का सपना सदियों से देखा जा रहा था, लेकिन उनकी सरकार के कार्यकाल में इस सपने को पूरा किया जा सका है।

Read also-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण पीएम मोदी का विज्ञापन था

संसद सत्र की शुरुआत में जब सभी सांसद सदन में पहुंचे, तब भी पूरा सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सांसदों ने एक दूसरे को राम-राम कहकर अभिवादन किया। इस समय भी बीजेपी देश के कोने-कोने से राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर उन्हें भगवान राम के दर्शन करा रही है। कहा जा रहा है कि इससे लोगों में बीजेपी के प्रति भावनाएं बेहतर हो सकती हैं जिसका उसे चुनावी लाभ मिल सकता है। राष्ट्रपति के संबोधन में राम के मुद्दे के आने से ही यह साफ हो रहा है कि अंतरिम बजट में राम तीर्थ केंद्रित पर्यटन को बढ़ावा देकर सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना भी पेश कर सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *