Ajmer News: राजस्थान में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध

Congress Protes News

Congress Protes News: राजस्थान के अजमेर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एलपीजी गैस की कीमत बढ़ोतरी का सांकेतिक विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर अना सागर झील में फेंके। कार्यकर्ता विरोध के लिए वैशाली नगर में जमा हुए।एलपीजी गैस की कीमत देश भर में सोमवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है।युवा कांग्रेस के महासचिव ओम प्रकाश मांडवारा ने पीटीआई वीडियो को बताया कि

Read also-Kerala: नर्सिंग कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपियों को मिली फौरी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

आज जो महंगाई हो रही है, इसमें बीजेपी सरकार कुछ बोल नहीं रही। जो स्मृति जी थीं, जो विरोध कर रही थीं, सिलेंडर सर पर उठा के फेंक रही थीं, बोलके कि महंगाई हो रही है। कांग्रेस के राज में महंगाई हो रही है। स्मृति जी से आज हम पूछना चाह रहे हैं कि आज जो बीजेपी सरकार 50-50 रुपये करके 900 रुपये का सिलेंडर कर दिया, इसमें क्यों चुप है? जो बीजेपी सरकार है, वो मौन होके बैठी है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एलपीजी सिलेंडरों की कीमत कम नहीं की गई तो विरोध तेज किया जाएगा।

Read also-Sports News: लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए लवलीना ने कसी कमर, 70 किग्रा केटेगरी में कर सकती है…

ओम प्रकाश मांडवारा, महासचिव, युवा कांग्रेस: हमारे कांग्रेस के राज में 400 से 500 का सिलेंडर था, लेकिन आज बीजेपी के राज में 800 से 900 का सिलेंडर हो रहा है। जहां दो रुपये कम करती है, वहीं बीजेपी सरकार 50 रुपये रेट बढ़ा देती है। आज आम जनता में इतना आक्रोश है कि इस सिलेंडर के भाव से लेके आज हमारे यूथ कांग्रेस ने इसका विरोध किया। सिलेंडर को पानी में फेंका गया।”

“तो हमारा विरोध प्रदर्शन था कि आज जो महंगाई हो रही है, इसमें बीजेपी सरकार कुछ बोल नहीं रही। जो स्मृति जी थीं, जो विरोध कर रही थीं, सिलेंडर सर पर उठा के फेंक रही थीं, बोलके कि महंगाई हो रही है। कांग्रेस के राज में महंगाई हो रही है। स्मृति जी से आज हम पूछना चाह रहे हैं कि आज जो बीजेपी सरकार 50-50 रुपये करके 900 रुपये का सिलेंडर कर दिया, इसमें क्यों चुप है? जो बीजेपी सरकार है, वो मौन होके बैठी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *