Kerala: नर्सिंग कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपियों को मिली फौरी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

Kerala Ragging:

Kerala Ragging: केरल की एक अदालत ने कोट्टायम सरकारी नर्सिंग कॉलेज रैगिंग मामले में पांच आरोपियों को गुरुवार को जमानत दे दी और कहा कि उनकी कम उम्र और आपराधिक पृष्ठभूमि न होने के कारण उनके सुधार की संभावना है।कोट्टायम सत्र न्यायालय ने सैमुअल जॉनसन (20), राहुल राज (22), जीव (18), रिजिल जीत (20) और विवेक (21) को राहत दी, जिन पर कुछ जूनियर छात्रों के साथ कई महीनों तक रैगिंग करने का आरोप है।

Read also-Sports News: लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए लवलीना ने कसी कमर, 70 किग्रा केटेगरी में कर सकती है…

आरोपियों को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद एट्टूमनूर मजिस्ट्रेट अदालत, कोट्टायम सत्र न्यायालय और केरल उच्च न्यायालय से जमानत हासिल करने के उनके पहले के तीन प्रयास विफल हो गए थे।पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले साल नवंबर से पीड़ितों को परेशान कर रहे थे और शराब खरीदने के लिए उनसे नियमित रूप से पैसे लेते थे।

Read also-11 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचेंगे PM मोदी, सुरक्षा में ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

नर्सिंग कॉलेज में दुर्व्यवहार की घटना फरवरी में तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर कनिष्ठ छात्र की बेरहमी से रैगिंग के विचलित करने वाले दृश्य सामने आए।वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित को एक चारपाई से बांधा गया और बार-बार कंपास चुभाया गया। इसमें ये भी देखा जा सकता है कि पीड़ित को अर्धनग्न कर दिया गया और उसे यातनाएं दी गईं। सभी पांच आरोपी छात्रों को कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *