Congress: कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम की हुई औपचारिक शुरुआत, 45 दिन तक चलेगा देशव्यापी अभियान

Congress: कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है।इससे पहले कांग्रेस ने सर्कुलर जारी किया।सर्कुलर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के लिए पूरी कार्ययोजना और दिशा-निर्देश दिए।आज जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है।यह अभियान करीब 45 दिन तक चलेगा।​यह आंदोलन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G) अधिनियम के खिलाफ है, जिसने 20 साल पुराने मनरेगा (MGNREGA) की जगह ली है। कांग्रेस का आरोप है कि नया कानून ग्रामीण रोजगार की गारंटी को खत्म करता है और पंचायतों के अधिकारों को कमजोर करता है। Congress:

Read also– Crime News: यौन उत्पीड़न के आरोप में कोच के खिलाफ FIR दर्ज, NRAI ने किया सस्पेंड

​आंदोलन की रूपरेखा और मुख्य चरण कुछ इस प्रकार हैं:

​आंदोलन का कार्यक्रम-

​8 जनवरी सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCC) के स्तर पर तैयारी बैठकें

​10 जनवरी- जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

11 जनवरी: जिला मुख्यालयों पर महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं के पास एक दिवसीय उपवास।

12 – 29 जनवरी: ग्राम पंचायत स्तर पर ‘चौपाल’ और जनसंपर्क अभियान। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के पत्रों का वितरण।

​30 जनवरी (शहीद दिवस): वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना।

​31 जनवरी – 6 फरवरी: जिला मुख्यालयों (DM ऑफिस) पर ‘मनरेगा बचाओ धरना’।

​7 – 15 फरवरी: राज्य विधानसभाओं  का घेराव। Congress:

16 – 25 फरवरी: देश के अलग-अलग हिस्सों में चार बड़ी क्षेत्रीय रैलियाँ।

Read also– MP News: इंदौर में दूषित पानी से मासूमों की मौत के लिए भाजपा सरकार की लापरवाही जिम्मेदार – कांग्रेस 

​कांग्रेस की मुख्य मांगें है कि ​नए VB-G RAM G Act को तुरंत वापस लिया जाए।​मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए, में रोजगार एक कानूनी अधिकार था।योजना से ‘महात्मा गांधी’ का नाम हटाने का विरोध और पंचायतों को उनके पुराने अधिकार वापस दिए जाएं।​कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश के अनुसार, यह आंदोलन पंचायत से लेकर संसद तक लड़ा जाएगा और पार्टी इस नए कानून को अदालत में भी चुनौती देगी। हालांकि केंद्रीय कृषि और ग्रामीण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के इस आंदोलन को भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन करार दिया है और कहा है कि नया कानून रोजगार को बढ़ावा देगा और पारदर्शिता लाएगा।  Congress:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *