Congress: केरल में वीडी सतीशन नए मुख्यमंत्री होंगे।दिल्ली में कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि सभी चर्चाओं और विचार-विमर्श के बाद वी.डी. सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। इस घोषणा के साथ महासचिव जयराम रमेश अजय माकन और मुकुल वासनिक भी मौजूद रहे।Congress:
Read Also- Haryana: PM मोदी की अपील का असर, CM सैनी के फ्लीट में वाहनों की संख्या में कटौती की
यह फैसला केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की भारी जीत के ठीक दस दिन बाद आया है। यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटें जीतकर वाम मोर्चे को सत्ता से बाहर कर दिया। वी.डी. सतीशन पिछले पांच साल से विपक्ष के नेता रहे और उन्होंने पिनारायी विजयन सरकार के खिलाफ सख्त मुद्दों को उठाया।Congress:
कौन हैं वी.डी. सतीशन? वीडी सतीशन छह बार के विधायक है, परावूर सीट से लगातार जीत हासिल की है। वकील पृष्ठभूमि वाले नेता है। 2021 से नेता प्रतिपक्ष के रूप में सक्रिय है। केरल कांग्रेस में लोकप्रिय चेहरा है, खासकर युवा और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय है।
Read Also- Share Market: दूरसंचार और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते Sensex में करीब 790 अंकों का उछाल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे अन्य दावेदारों के बीच सतीशन को जनसमर्थन और सहयोगी दलों खासकर IUML के समर्थन के आधार पर चुना गया है।सतीशन के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।सतीशन ने कहा है कि यह केरल के लिए नया युग होगा। उन्होंने राज्य की आर्थिक चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सुधारों का वादा किया है।
वही सीएम पद की रेस में शामिल रहे केसी वेणुगोपाल ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी है।बहरहाल काफी सोच समझकर किया यह फैसला कांग्रेस के लिए दक्षिण भारत में मजबूत नेतृत्व की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अब शपथ ग्रहण की तारीख जल्द घोषित होने की उम्मीद है।Congress:
