5 दिनों से पेट्रोल- डीजल के दामों में जारी बढ़ोतरी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने HARDEEP PURI के घर का घेराव किया

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर कांग्रेस का सड़कों पर आंदोलन जारी है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना रोष जताने के लिए पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप पुरी के घर का घेराव करने की कोशिश की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता चोटिल भी हुए।

Read Also गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई डिच ड्रेन बनी किसानों के लिए अभिशाप

कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि चुनावी राजनीति के चलते पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी रोकी गई। कांग्रेस का आरोप है कि अब चुनावों की बंदिश सत्तारूढ़ बीजेपी के समक्ष खड़ी नहीं है लिहाजा महंगाई की मार से आम आदमी की कमर तोड़ी जा रही है।
महंगाई के मुद्दे को कांग्रेस पार्टी सार्थक मुद्दा बताते हुए लगातार आवाज उठा रही है बेशक इसका चुनावी फायदा उसे नहीं मिल पा रहा। कांग्रेस पार्टी को यकीन है कि भविष्य में भावनात्मक मुद्दों से ऊपर उठकर महंगाई जैसे सार्थक मुद्दों पर उसे वोट जरूर मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *