कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह प्रदर्शन जारी, राहुल गांधी ने उठाया अग्निपथ का मुद्दा

Rahul Gandhi Attack On BJP: बेरोज़गारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा.....

Congress Satyagraha: प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जा रही पूछताछ मामले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह लगातार जारी है। इसी बीच बुधवार को भी कांग्रेस मुख्यालय में सत्याग्रह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान वहां मंच पर पार्टी के तमाम बड़े नेता, सांसद, विधायक समेत कई पदाधिकारी भी शामिल हुए है। वहीं इसके अलावा सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद है। साथ ही खबर है कि, कांग्रेस कार्यालय में हो रहे प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल होने पहुंचे।

ईडी की पूछताछ का मुझ पर कोई असर नहीं- राहुल गांधी

आपको बता दें कि, कांग्रेस कार्यालय में हो रहे सत्याग्रह के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, ‘ईडी के सामने अकेला राहुल गांधी नहीं बैठा था। वहां कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और वो तमाम लोग बैठे थे जो भाजपा के खिलाफ हैं।’ ‘राहुल ने कहा कि, ईडी और ऐसी एजेंसियों का मुझ पर कोई असर नहीं, मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारी भी समझ गए कि कांग्रेस पार्टी के नेता को डरा कर दबाया नहीं जा सकता।’

 

Read Also – बीजेपी पर जमकर बरसे संजय सिंह, कहा- दिल्ली के 53 मंदिरों को तोड़ने की योजना बना रही भाजपा

 

संबोधन के दौरान उठाया अग्निपथ योजना का मुद्दा

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, ‘लंबी पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारी भी थक जाते थे, इसलिए वो बीच में कई बार उठकर चले जाते थे। लेकिन मैं वहीं कुर्सी पर वैसे ही सीधे बैठा रहता था। अफसर मुझसे पूछते थे कि, राहुल आप बिल्कुल नहीं थकते, इसका राज क्या है?’ वहीं इस दौरान राहुल ने अग्निपथ योजना का भी मुद्दा उठाया और कहा कि, हमें इन सभी बातों को छोड़कर उन युवाओं के बारें में सोचना है उनके भविष्य को बचाना है जो रोज सुबह 4 बजे उठकर देश की सेवा करने के सपनें के साथ दौड़ता है।

कांग्रेस का मतलब धैर्य है- राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि, हम उन सभी युवा साथियों के साथ हैं और उनके हक के लिए लड़ेंगे। कांग्रेस का मतलब धैर्य है। वरना भाजपा में सिर्फ हाथ जोड़ दो, माथा टेक दो, सच्चाई मत बोलो काम हो जाएगा। राहुल ने कहा कि, केंद्र सरकार की ये जो नआ अग्निपथ स्कीम है उसे हर हाल में वापस लेना पड़ेगा। मैने कृषि बिल पर कहा ता कि, तीन काले कानून वापस लेना पड़ेगा और मोदी सरकार ने वापस लिया। अब फिर कह रहा हूं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *