Corona Alert: देश में कोविड​​-19 के 305 नए मामले दर्ज किए गए – बरतें सावधानी

Corona News:  स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में एक दिन में कोविड​​​​-19 के 305 नए मामले सामने आए।जबकि सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 2,439 हो गई है।सुबह आठ बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मौतें हुई हैं – महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात से एक-एक।पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन नए वेरिएंट के सामने आने और ठंड के मौसम की हालात के बाद मामले बढ़ने लगे।

 Read also-राम मंदिर उद्घाटन में विपक्ष के शामिल नहीं होने पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी: ये उनका नुकसान है

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पांच दिसंबर के बाद, 31 दिसंबर को एक दिन में अधिकतम 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में दर्ज किए गए चरम मामलों का 0.2 फीसदी है।कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 92 फीसदी लोग होम आइसोलेशन के तहत ठीक हो रहे हैं।भारत में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है ।आए  दिन देश में कोविड के नए केस दर्ज किए जा रहे है । मिली जानकारी के अनुसार कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या में  गिरावट दर्ज की गई । बता दें कि पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर को सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

  (SOURCE PTI)    

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *