कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 2,226 नए मामले, सिर्फ दिल्ली में 479 केस

कोरोना : बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 2,226 नए मामले | Total tv, News Hindi,

नई दिल्ली: विश्वव्यापी कोरोना वायरस महामारी के मामलों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कमी कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ो में कमी देखने को मिलती है, तो कभी नए केस में तेजी दर्ज की जाती है। हालांकि बीते कई दिनों के बाद आज कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 2,226 नए कोरोना केस सामने आए है। जो कि बीते दिन के मुकाबले 97 केस कम है।

देशभर में कुल एक्टिव मामलों की संख्या

नए मामलों के सामने आने के बाद अब देशभर में कुल एक्टिव केस 14,955 पर पहुंच गए है। वहीं इस दौरान 2202 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। हालांकि बीते 24 घंटों में 65 लोगों ने अपनी जान भी गवांई है। इसके अलावा देश में अब तक 192.28 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है।

दिल्ली में कोरोना के नए मामले

पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना 479 नए मामले सामने आए है और 1 मरीज की मौत हुई हैं। वहीं इस दौरान 569 लोग ठीक होकर अपने घर भी गए। इसी के साथ अब दिल्ली में कोरोना पॉजीविटी रेट 2.06% हो गई है।

हरियाणा में कुल एक्टिव केस की संख्या

वहीं बात करें दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा की तो यहां के गुरुग्राम में बीते 24 घंटे में 172 नए केस आए है और फरीदाबाद में 36 और पूरे हरियाणा में 235 नए केस सामने आए है। इसी के साथ अब राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1224 हो गई है।

बीते 24 घंटों में यूपी से आए कोरोना के 152 नए मामले

वहीं अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां पिछले 24 घंटों में 123 नए मामलों की पुष्टि की गई है। जिनमें सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से सटे इलाकों से सामने आए है। नोएडा में 38, गाजियाबाद में 10 और राजधानी लखनऊ में 9 नए मामलों की पुष्टि की गई है। हालांकि इस दौरान 152 लोग ठीक भी हुए है। वहीं राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 874 हो गई है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *