Corona से जुड़ी देश दुनिया की अपडेट के लिए देखिए टोटल टीवी का WhatsApp Bulletin

नोएडा- देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 78761 से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 64935 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 78761 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 3542733 हो गई है।

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 64935 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 2713933 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 948 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 63498 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 765302 हो गए हैं।

देश में अब सक्रिय मामले 21.60 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 76.61 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.79 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 185467 हो गए और 328 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24103 हो गया।

देखिए देश और दुनिया की अपडेट के लिए पूरा WhatsApp Bulletin

देशभर का क्या है हाल ?

देश में पिछले 24 घंटों का अपडेट

दिल्ली-हरियाणा का क्या है अपडेट ?

देश के अन्य राज्यों का हाल

दुनियाभर का कोरोना अपडेट

अन्य देशों का क्या है हाल ?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *