West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में गिरी आकाशीय बिजली, 11 लोगों की हुई मौत

Crime: Lightning fell in Malda, West Bengal, 11 people died, West Bengal, Malda, #WestBengal, #mamatabenergee, #CrimeStop, #Malda, #thunderstorm, #heavyrain, #lightning #storm-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi thunderstorm, Heavy Rainfall, CM Mamta Banerjee, Lightning strikes in Malda,

Crime: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा जिले में अलग-अलग जगहों पर गुरुवार 16 मई को बिजली की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। Crime

Read Also: Delhi: स्वाति मालीवाल की लिखित शिकायत के बाद विभव कुमार के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम बनर्जी ने एक्स पर कहा, मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने मालदा में बिजली के कारण अपने रिश्तेदारों को खो दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। अधिकारी ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

Read Also: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर SC में क्या सुनवाई हुई ?- जानिए

उन्होंने कहा कि बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है। कई घायल लोगों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में मणिचक थाना क्षेत्र निवासी दो नाबालिग और माला थाना क्षेत्र के साहापुर निवासी तीन लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, वहीं दो लोग गजोल थाना एरिया के अदीना और रतुआ थाना के बालूपुर के रहने वाले थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *