Crime News: प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। Crime News:
Read Also-International: यूरोपीय संघ ने अगले हफ्ते यूक्रेन के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने पर जताई सहमति
उन्होंने बताया कि शिवकुटी के रहने वाले राम दुलारे कोइरी (70) कर्नलगंज थाना अंतर्गत लल्ला चुंगी चौराहे पर खड़े थे और तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।उन्होंने बताया कि घटना के बाद राम दुलारे को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Crime News:
Read Also- Begusarai: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत
मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
