नोएडा में विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़, 84 लोग गिरफ्तार

Crime news –  नोएडा पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया है, पुलिस ने इस कॉल सेंटर से महिला कर्मियों सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कॉल सेंटर कथित तौर पर विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था।इस कार्रवाई में पुलिस ने कंप्यूटर, नकदी और एक कार भी जब्त की है।

नोएडा DCP  हरीश चंद्र का कहना है कि एक ये इनपुट फेस वन पुलिस स्टेशन्स को मिल रहा था कि इनके यहां पर एक कॉल सेंटर्स रन कर रहा है जिसमें कुछ लोग फ्रॉड कर रहे हैं। जिसमें एडीसीपी नोएडा और एसीपी द्वितीय सुशील के नेतृत्व में इसका भांडाफोड़ किया गया और इसमें मौके से 84 लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 150 कंप्यूटर हमने सीज किए हैं। एक क्रेटा गाड़ी मिली है। 20 लाख रुपये मौके से रिकवर हुआ है, कुछ मोबाइल्स फोन मिले हैं ।जांच में पता चला है कि ज्यादातर धोखाधड़ी अमेरिकी नागरिकों से सामाजिक सुरक्षा नंबरों को ठीक करने का बहाना बनाकर की गई थी।

 Read also –Rakshabandhan Special: अब मार्केट में चंद्रयान 3 का शोर, सबसे ज्यादा डिमांड में ये राखियां

ये जानकारी प्राप्त हुई है कि ये लोग एक वॉयस रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए यूएस सिटिजन को फ्रॉड करते थे और उनको भेजते थे कि आपका सोशल सिक्योरिटी नंबर कंप्रोमाइज हो गया है, वो जैसे ही इसको सुनकर प्रेस करते थे बटन को तो कॉल इनके पास लैंड होती थी, लैंड होने के बाद ये उनको विश्वास दिलाते थे कि हम सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट से बोल रहे हैं और आपका जो अकाउंट कंप्रोमाइज हुआ है उसको सेव करने की जरूरत है, अगर आप हमारी मदद लेना चाहते हैं तो आप अपनी डिटेल्स बताइए। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल कॉल सेंटर के दस्तावेजों की जांच की जा रही है साथ ही इस रैकेट के दो मास्टरमाउंड की तलाश जारी है जो अभी फरार हैं, उनको पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *