Crime News: बीड़ी बनी हत्या की वजह

Crime News

Crime News: राजधानी दिल्ली में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही है। लोगों मे इतना गुस्सा बढ़ गया है कि छोटी-छोटी बातों पर हत्या कर देते हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने निकल कर आया है जहाँ एक शख्स ने बीड़ी ना देने पर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।

Read Also: USA: अमेरिका में सियासी सरगर्मी तेज, ट्रंप सरकार रक्षा, अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग पर करेगी फोकश ?

शाहदरा जिले के DCP प्रशांत गौतम ने बताया है कि 7 नवंबर की रात थाना विवेक विहार में एक PCR कॉल मिली थी जिसमें बताया गया कि शमशान घाट ज्वाला नगर के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला है। जांच करने पर वह मृत पाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर एक लड़का मृत पाया गया। व्यक्ति की पहचान दिल्ली के कस्तूरबा नगर इलाके के रहने वाले 20 साल के सन्नी के रूप में हुई। उसकी नाक से खून बहता हुआ पाया गया। घटनास्थल का क्राइम टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। शव को जाँच के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखा गयाथा। उसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Read Also: J&K Vidhan Sabha: आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर हंगामा, PM और शाह ने बोला विपक्ष पर हमला

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरु की तो पता चला कि राजेश नाम के शख्स ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया हैं। जांच मे सामने आया कि मृतक सन्नी घटना की रात राजेश के साथ था। सन्नी ने राजेश से बीड़ी मांगी थी। राजेश ने जब सन्नी को बीड़ी नहीं दी तो दोनों मे बहस शुरु हो गई। राजेश ने सन्नी के सर पर एक बड़े पत्थर से कई बार वार किया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत गई। फिलहाल पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *