Crime News: दुर्ग में एक घर में परिवार के चार सदस्यों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहन नगर थानाक्षेत्र के आर्य नगर में एक घर से पुलिस ने गोविंद साहू (45), उसकी पत्नी चंचल साहू (40), पुत्री दृष्णा साहू (13) और पुत्र यशांत साहू (11) के शव बरामद किये। Crime News: 

Read Also:  Delhi: देश में आयात शुल्क बढ़ने से 2026 में सोने की मांग में आ सकती है 50-60 टन की कमी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोविंद और चंचल फांसी पर लटके हुए थे, जबकि दृष्णा और यशांत के शव नीचे पड़े थे।दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब गोविंद के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब उसकी मां ने किसी तरह भीतर झांककर देखा तब अंदर का भयावह नजारा नजर आया । राठौर के अनुसार गोविंद की मां ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।Crime News: 

Read Also: Stock Market: बैंकों में खरीदारी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक पत्र बरामद किया गया है जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। राठौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *