Delhi: क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक मैं शामिल होंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Delhi: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया-जापान के विदेश मंत्री शामिल होंगे।भारत के विदेश मंत्री जयशंकर की अगुवाई में हो रही इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल रहेंगे।​देश की राजधानी नई दिल्ली एक बार फिर वैश्विक कूटनीति का केंद्र बनने जा रही है। आगामी 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।  Delhi: 

Read Also:Crime News: दुर्ग में एक घर में परिवार के चार सदस्यों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की मेजबानी में होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुनिया के तीन शक्तिशाली देशों के नेता भारत आ रहे हैं।विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो,​जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।​Delhi:

Read Also: Haryana: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मची सनसनी,आग लगने से इमारत हुई ध्वस्त

‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ यानी एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विजन को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को वाशिंगटन डी.सी. में चारों देशों के बीच चर्चा हुई थी, और अब नई दिल्ली में उसी चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा। Del hi: 

​बैठक के एजेंडे की बात करें तो चारों देशों के नेता ​क्वाड के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे।​चल रही मौजूदा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।​और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ हालिया वैश्विक घटनाक्रमों और आपसी हितों के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर मंथन करेंगे।​इस दौरे पर सिर्फ क्वाड की सामूहिक बैठक ही नहीं होगी, बल्कि कूटनीति के कई और रंग भी देखने को मिलेंगे।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इसके अलावा, इन सभी नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार मुलाकात होने की उम्मीद है।​साफ़ है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे और बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच क्वाड की यह बैठक महत्त्वपूर्ण साबित होगी। पूरी दुनिया की नजरें 26 मई को नई दिल्ली में होने वाले इस महामंथन पर टिकी हैं। Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *