Crime News: महिला पर बीयर गिरने को लेकर बढ़ा विवाद, Bouncers ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के एक नाइटक्लब में वीकेंड पर एक महिला पर बीयर गिरने को लेकर हुए विवाद के दौरान बाउंसरों की पिटाई से घायल हुए 29 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।Crime News: 

Read Also: September Stars: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

ये घटना शनिवार देर रात सराय रोहिल्ला इलाके के एक नाइटक्लब में हुई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और झगड़े में शामिल बाकी लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मृतक की पहचान दलजीत के रूप में हुई है, जो रघुबीर नगर के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और पिता हैं। Crime News: 

Read Also: September Stars: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया, “दलजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब गए थे। उनके एक दोस्त ने गलती से एक महिला पर बीयर गिरा दी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। घटना के बाद दलजीत घर लौट आए, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले गईं, जहां उनकी मौत हो गई।” Crime News: 

उन्होंने कहा, “सराय रोहिल्ला में एक युवक की हत्या के मामले में हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बार का मैनेजर, उसकी पत्नी और तीन बाउंसर शामिल हैं। Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *