Rajasthan: बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 10 मई तक रहेगी पूर्ण नहरबंदी, 48 घंटे के बाद होगी जलापूर्ति

Rajasthan:  इंदिरा गांधी नहर, राजस्थान के बीकानेर समेत कई दूसरे शहरों और कस्बों में पीने के पानी की आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। ये 10 मई तक सालाना रखरखाव के लिए बंद रहेगी। ऐसे में पानी की किल्लत की आशंका है। हालात को संभालने के लिए, जन ​​स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलापूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत बीकानेर शहर में अब एक दिन छोड़कर यानी 48 घंटे के अंतराल पर पानी की आपूर्ति की जाएगी।Rajasthan: 

Read Also- Srinagar: पहलगाम आतंकी हमले के बदली रही है घाटी की तस्वीर, वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम

बीकानेर शहर को दो जोन में बांटा गया है और पानी के प्रभावी प्रबंधन और वितरण को सुनिश्चित करने के लिए विषम और सम तारीखों पर आधारित एक समय-सारिणी लागू की गई है।अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति बनाए रखने के लिए पानी के अतिरिक्त स्रोतों को सक्रिय कर दिया गया है, जबकि रिसाव की जांच करने और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। Rajasthan: 

Read Also- Weather News: छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में IMD ने जारी किया लू का अलर्ट , 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

सालाना नहरबंदी की वजह से आमतौर पर पानी के टैंकरों पर निर्भरता बढ़ जाती है। इस मजबूरी का फायदा उठाकर टैंकर माफिया मनमाने दाम वसूलते हैं।हालांकि, प्रशासन का कहना है कि उसने ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। Rajasthan: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *