पंजाब विधानसभा सत्र 9 मिनट के भीतर स्थगित, प्रताप सिंह बाजवा ने मांगा मान सरकार का इस्तीफा

Punjab: सत्र के 9 मिनट के भीतर ही स्थगित हो जाने पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- मैं सदन में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगने वाला था, लेकिन वो आए ही नहीं; वो जनता का सामना करने में विफल रहे हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए….

पंजाब विधानसभा ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। झोटा की पिछले सप्ताह मानसा में दवाइयों की एक दुकान के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब विधानसभा के सत्र के पहले दिन सदन ने झोटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read Also: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, अपनी अपकमिंग बुक ‘बिलॉन्गिंग’ की झलक की शेयर

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह रंधावा ने कहा कि पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और मुक्केबाज झोटा ने नशे की समस्या के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी 13 अक्टूबर को मौत हो गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने में झोटा के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन इस दुखद घटना की कड़ी निंदा करता है और झोटा को श्रद्धांजलि देता है। Punjab:

Read Also: Chandigarh : बिजली कर्मचारियों के साथ खड़ी हरियाणा सरकार, HERC के फैसले को APTEL में देगी चुनौती

दवाइयों की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में स्थित दुकान के अंदर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। झोटा ने दवाइयों की दुकान के मालिक अश्वनी कुमार से एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने को लेकर सवाल किया था, जिसके बाद कुमार ने उन पर गोली चला दी थी। बाद में कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में ले लिया गया था।Punjab:

सदन ने कुछ दिन पहले संगरूर में लहरागागा-जाखल मार्ग पर एक कार की चपेट में आने से मारे गए आठ मजदूरों को भी श्रद्धांजलि दी।इसके अलावा, विधानसभा ने पंजाब के पूर्व मंत्री और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चुन्नी लाल भगत को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था। विधायकों ने पूर्व सांसद वरिंदर बाजवा को भी श्रद्धांजलि दी। दिवंगत लोगों के सम्मान में शोक प्रस्तावों के दौरान सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। Punjab:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *