Chandigarh : बिजली कर्मचारियों के साथ खड़ी हरियाणा सरकार, HERC के फैसले को APTEL में देगी चुनौती

Chandigarh

Chandigarh – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक, बिजली यूनियनों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील….

News Desk : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौजूदा हालात और बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की आशंका को लेकर प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए जाने के मामले में राज्य सरकार पूरी तरह बिजली कर्मचारियों के साथ है। सरकार हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) के फैसले को विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (APTEL) में चुनौती देगी और मामले की मजबूती से पैरवी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली यूनियन चाहें तो सरकार उनकी पसंद के वकीलों के माध्यम से भी इस मामले की पैरवी कराने के लिए तैयार है।Chandigarh

Read Also: UTTARAKHAND के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को होगी छुट्टी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिजली कर्मचारी यूनियनों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं और सरकार उनके हितों को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति में सक्रिय रहकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हड़ताल की आड़ में कोई असामाजिक तत्व अव्यवस्था न फैला सके। त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली आपूर्ति और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आम लोगों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के भी निर्देश दिए गए।Chandigarh

Read Also: BHARAT की कीमत पर नहीं होंगे अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध, मार्को रुबियो ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को जिला स्तर पर कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए हैं। ये कमेटियां मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय कमेटी को नियमित रूप से रिपोर्ट देंगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस देने के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा था। उन्होंने बताया कि HERC के नियमों में किसी कंपनी को लाइसेंस के लिए आवेदन करने का प्रावधान है। विज के मुताबिक, राज्य सरकार ने इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरुआत से ही निजी कंपनी को लाइसेंस दिए जाने का विरोध किया है।Chandigarh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *