दिल्ली में सियासत तेज, कांग्रेस ने प्रदूषण के लिए भाजपा- AAP पर फोड़ा ठीकरा

Congress on Delhi pollution: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की आलोचना की और इसे दोनों सरकारों की विफलता बताया।दिल्ली में शुक्रवार को भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 रहा।

दिल्ली में बढ़ा AQI-  राष्ट्रीय राजधानी शुक्रवार को भी प्रदूषण की चपेट में रही और वायु गुणवत्ता खराब ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 रहा।प्रदूषण के लेवल पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर पानी का छिड़काव करते देखा गया।

Read also-Delhi: दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण से लड़ने के लिए एंटी-स्मॉग गन सड़कों पर उतरी

बीजेपी – AAP को बताया जिम्मेदार-  प्रमोद तिवारी ने  कहा, “ये केंद्र और राज्य सरकार की विफलता है। ये ऐसी समस्या नहीं है जो पहली बार पैदा हो रही है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने भी इस मामले में दखल दिया है। वे दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। आदेश और निर्देशों का कभी पालन नहीं किय़ा ।

Read also-प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में नायब सैनी ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

सुप्रीम कोर्ट ने किया दखल-  कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा ये प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार की पूरी असफलता है। ये लोग हर बार ये पहली बार समस्या नहीं आ रही, कोई ऐसी बीमारी नहीं जो पहली बार मिली हो, सुप्रीम कोर्ट तक दखल दे चुका है, हाई कोर्ट ने कई बार कहा। लेकिन दिल्ली की जनता और स्वास्थ्य के साथ हमेशा खिलवाड़ होता है। जो प्रबंधन कहे जाते हैं फायदे होते हैं, निर्देश होते हैं उनका पालन कभी नहीं होता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *