Crime News: पैसो के लिए माता-पिता ने किया मासूम बेटे का सौदा, पुलिस की सक्रियता से बची जान

Crime News: तेलंगाना के महबूबनगर जिले में अपने माता-पिता द्वारा कथित रूप से एक लाख रुपये में बेचे गए एक माह के बालक को पुलिस ने बरामद कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना जिले के तेलुगुगुडेम गांव की है।Crime News:

Read Also- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का किया भूमि पूजन

एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर 17 जुलाई को नवजात को खरीदने वाले व्यक्ति और एक बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस दल ने महबूबनगर शहर में खरीदार के कब्जे से शिशु को बरामद कर उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया।Crime News:

Read Also- FIFA World Cup: स्पेन ने इतिहास रच 16 साल बाद जीता फुटबॉल वर्ल्ड कप, केरल नेताओं ने स्पेन को दी बधाई

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि जून में एक मजदूर दंपति के यहां इस बच्चे का जन्म हुआ था।आरोप है कि करीब एक पखवाड़े पहले दंपति ने एक बिचौलिए के माध्यम से नवजात को बेच दिया। पुलिस के अनुसार, दंपति के पहले से दो बेटे और एक बेटी हैं।उन्होंने नवजात को किन परिस्थितियों में बेचा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *