Crime News: आईआईटी- गुवाहाटी कैंपस में मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र की कैंपस की इमारत से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि ये घटना रविवार को हुई और मरने वाला छात्र ओडिशा का रहने वाला था जो बीटेक थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। Crime News:

Read Also-CJP Protest: पीएम मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छात्रों पर हिंसा के लिए PM से की माफी की…

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।आईआईटी-गुवाहाटी ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।बयान में कहा गया, “…इस मामले में आगे कोई भी जानकारी देने से पहले हम उनकी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। Crime News

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर बयान

रितेश राज सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संस्थान ने कहा कि वह अपने छात्रों की मानसिक सेहत और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संस्थान उनके परिवार के लगातार संपर्क में है, साथ ही इस मुश्किल समय में उनकी हर मदद की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेश राज सिंह को हाल ही में एक बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप मिली थी. लेकिन इस छात्र उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *