HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर बयान

HARYANA:

HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा – ‘केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है। यह करोड़ों युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम होगा । प्रधानमंत्री भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं । पेपर लीक माफिया, नकल गिरोह और युवाओं का भविष्य लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा’।

Read Also-अनाहत सिंह पर गर्व है, उनका विश्व जूनियर स्क्वैश खिताब युवाओं के बीच इस खेल को लोकप्रिय बनाएगा- पीएम मोदी

आगे CM सैनी ने कहा- ‘हरियाणा में पहले ही ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ के संकल्प को धरातल पर उतारकर पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती व्यवस्था स्थापित की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं के हित को सर्वोपरि रखेंगे। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। पेपर लीक हर सरकार में होते रहे, 1986 में भी पेपर लीक पर चर्चा हुई लेकिन क़ानून नहीं बन सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में इसपर क़ानून बना जिसे और भी सख्त किया जा रहा है। विपक्ष ने तो हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर हमेशा से देश को गुमराह किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *