Crime: सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी ने की आत्महत्या, परिजनों लगाया हत्या का आरोप

Crime: salman khan firing case, Salman Khan House Firing,Mumbai police,Galaxy Apartment Firing,Mumbai Crime Branch-Youtube-twitter-amazon-wordley-weather-crime-facebook-google

Crime: एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में हिरासत में मारे गए आरोपित अनुज थापन का परिवार अभी भी ये नहीं समझ पा रहा है कि किन हालातों में उसकी मौत हुई। पंजाब के फाजिल्का जिले में थापन के पैतृक गांव में रहने वाले उसके परिजन उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Benefits of Raisins: चेहरे पर लाना है निखार तो करें किशमिश का इस्तेमाल, जानें इसके अनेकों फायदे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 32 साल के थापन ने बुधवार 1 मई को कथित तौर पर पुलिस लॉकअप में फांसी लगा ली थी। एक अधिकारी ने बताया कि उसने दक्षिण मुंबई में पुलिस कमिश्नर के ऑफिस कैंपस में क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की पहली मंजिल के लॉक-अप में बने शौचालय में बेडशीट से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बता दें, अनुज थापन और सोनू कुमार बिश्नोई को क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम ने 26 अप्रैल को पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किया था। दोनों ने कथित तौर पर एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग के लिए शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार मुहैया कराए थे।

Read Also: Uttar Pradesh: महराजगंज में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत

आरोपित के गांव के सरपंच मनोज कुमार गोदारा ने कहा कि अनुज ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है और मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस से नहीं कराई जानी चाहिए।  मृतक का भाई अभिषेक थापन ने कहा कि वो कार से कहीं जा रहा था, उन्होंने उसे बीच में ही कार से उतार दिया और फिर उसे मुंबई ले गए। एक दिन बाद उन्होंने हमें फोन किया कि उसने आत्महत्या कर ली है। हम बस यही चाहते हैं कि कार्रवाई हो और हमें इंसाफ मिले।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *