Maharashtra: कल्याण में महिला पर केमिकल से हमला, लैपटॉप लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Crime: Woman attacked with chemical in Kalyan, bike riding scoundrels fled with laptop, Crime, Maharashtra, Kalyan District, Crooks, Chemical Attack, Crime, Haryana, Robbers,, #Crime, #maharashtra, #KALYAN, #haryana, #crooks, #ChemicalAttack, #acidattack, #robbery-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Crime: महाराष्ट्र (Maharastra) के कल्याण (Kalyan) जिले में शनिवार 18 मई की रात दो बाइक सवार लुटेरों (Robbers) ने महिला के ऊपर केमिकल (Chemical) से हमला कर दिया और लैपटॉल (Laptop) लेकर फरार हो गए। ये घटना उस वक्त हुई जब महिला मुंबई (Mumbai) के अंधेरी से कल्याण जा रही थी। तभी कल्याण रेलवे स्टेशन पर पार्किंग एरिया में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उसके ऊपर केमिकल फेंक दिया और सामान लूटकर फरार हो गए।

Read Also: Delhi: आम आदमी पार्टी के विरोध मार्च को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अशोक कदम ने कहा, 26 साल की छात्रा अंधेरी से कल्याण (Kalyan) की ओर यात्रा कर रही थी। जब वे कल्याण में पार्किंग एरिया में पहुंची, तो बाइक पर दो अज्ञात लोग आए और उसके ऊपर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया और उसका लैपटॉप छीन लिया। वहीं, पीड़िता का कहना है कि जब वे कल्याण पूर्व पहुंची, तो कुछ लोग आए और उसके ऊपर केमिकल फेंक दिया। जिसके बाद उसका दम घुटने लगा, आंखों के आगे अंधेरा छा गया। पीड़िता का कहना है कि लूटेरे उसका बैग, लैपटॉप और रुद्राक्ष की माला लेकर भाग गए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *