Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, गर्भवती महिला की मौत

Accident: Road accident in Madhya Pradesh, pregnant woman dies, Madhya Pradesh News, Road Accident,Hindi News, News in Hindi- #MadhyaPradesh, #RoadAccident, #accident, #LatestNews-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुए एक दुःखद सड़क हादसे में एक परिवार की खुशी मातम में बदल गई। दरअसल, बारातियों से भरा पिकअप वाहन एक बार फिर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में 31 लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जबलपुर भेजा गया है। बताया जाता है कि बारात चपवार गांव से वापस झांकी गांव जा रही थी, इसी दौरान दुर्घटना हुई। कहा जा रहा है कि ओवरलोडिंग घटना का कारण था। मामले को पुलिस जांच कर रही है। Accident:

Read Also: Maharashtra: कल्याण में महिला पर केमिकल से हमला, लैपटॉप लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

सुनेरा थाना प्रभारी गोपाल निगवाल ने बताया कि ये हादसा जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर पनवाड़ी गांव के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। उन्होंने बताया कि खरगौन जिले के तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप बद्रीनाथ धाम से लौट रहा था, तभी कुछ गायों को बचाने की कोशिश में उनकी वैन पलट गई।

Read Also: Delhi: आम आदमी पार्टी के विरोध मार्च को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

अधिकारी ने बताया कि इसमें सवार दो लोग महिला कमला बाई (50) और जानकी बाई (40) की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *