शुगर मिल के बायलर ट्यूब में आई तकनीकी खामी से पेराई बंद, किसान परेशान

सोनीपत(कविता शर्मा की रिपोर्ट): सोनीपत की शुगर मिल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मिल में गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। किसानों की मानें तो मील के बॉयलर में बार-बार तकनीकी खामी आने के कारण पेराई बार-बार बंद हो रही है और किसानों का इंतजार बढ़ रहा है। इसके अलावा पीने की पानी और शौचालय की भी पर्याप्त सुविधा नहीं होने से किसानों को चिलचिलाती गर्मी में सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं, शुगर मिल के एमडी जितेंद्र जोशी ने कहा कि किसानों की शिकायत मिली है जिसका समाधान किया जा रहा है और मिल में किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

Also Read 100 बैड के आधुनिक अस्पताल में सुविधाओं की दरकार, मरीजों पर पड़ रही है भारी

किसानों की समस्या पर शुगर मिल के एमडी जितेंद्र जोशी से बताया कि गर्मी के सीजन में बार-बार ब्रेक डाउन की घटनाएं बढ़ने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने जो समस्याएं बताई है, उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पिराई सत्र की शुरुआत में भी शुगर मिल के बायलर में ट्यूब फटने के कारण पेराई का काम करीब नौ दिनों तक बंद रहा था। अब गर्मी बढ़ने के कारण मिल में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है, जिसके कारण पेराई का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

शुगर मिल की पेराई क्षमता 22 हजार क्विंटल प्रतिदिन है, लेकिन अब तक क्षमता के हिसाब से शुगर मिल काम नहीं कर पाया है। अप्रैल में औसतन 15 से 16 हजार क्विंटल प्रतिदिन ही गन्ने की पिराई हो पाई है। किसानों ने मिल प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द मिल को ठीक करके पेराई की रफ्तार को बढ़ाया जाए। हालांकि, शुगर मिल के एमडी ने किसानों को आश्वासन दिया है कि भविष्य में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और जल्दी पानीपत मील में भी किसान अपना गन्ना ले जा सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *