केरलम में लोकभवन के पास अचानक बेहोश हुआ राहगीर, राज्यपाल आर्लेकर ने की मदद

Keralam: केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को लोक भवन के पास अचानक बेहोश होकर गिरे एक राहगीर की मदद की और उसे आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।लोक भवन के एक अधिकारी के अनुसार, ये घटना उस समय हुई जब राज्यपाल ओणम से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार से अपने आधिकारिक आवास से रवाना हो रहे थे।Keralam:

Read Also: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, छात्रों और राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की रणनीति…

 

जैसे ही लोक भवन से उनकी कार बाहर निकली, उन्होंने एक राहगीर को अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश होते देखा। राहगीर की पहचान गिरीश के रूप में हुई।अधिकारी ने बताया कि बाद में पता चला कि शर्करा का स्तर बढ़ने के कारण गिरीश की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल बिना कोई क्षण गंवाए अपने वाहन से उतरकर तुरंत गिरीश के पास पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए गिरीश के पास ही बने रहे।Keralam:

Read Also: US-India Relations: ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था में वोटर आईडी का किया जिक्र, छेड़ी नई बहस

राज्यपाल के कर्मचारियों ने तुरंत पानी लाकर गिरीश को दिया और उसका चेहरा धोया।अधिकारी ने बताया कि इस बीच, गिरीश के फोन के जरिए उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। हालांकि, परिवार के सदस्य घटनास्थल से दूर होने के कारण तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सके।Keralam:

उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्यपाल ने गिरीश को पहले अस्पताल ले जाकर उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कराने का निर्देश दिया, ताकि उसकी हालत और न बिगड़े।गिरीश वेल्लायंबलम में अलाथारा देवी मंदिर के पास रहता है। अधिकारी ने बताया कि गिरीश को अस्पताल ले जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।Keralam:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *