देश में कोरोना के 80,834 नए मामले आए

Covid news Update Today : बीते 24 घंटे में मिले 8,822 नए मरीज 15 की मौत | live

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 80,834 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं जो 71 दिनों के बाद सबसे कम है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट और गिरकर 4.25 प्रतिशत हो गई है। देश में अब ताजा मामलों की संख्या 2,94,39,989 हो गई है।

कोरोना से मौत का आंकड़ा 3,70,384 तक पहुंच गया। वहीं सक्रिय मामले घटकर 10,26,159 हो गए।

24 घंटे की अवधि में COVID-19 केसलोएड में 54,531 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

साथ ही शनिवार को 19,20,477 टेस्‍ट किए गए, जिससे देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक किए गए कुल संख्‍या 37,62,32,162 हो गई है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट और गिरकर 4.25 प्रतिशत हो गई।

लगातार 31वें दिन रोजाना नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,80,43,446 हो गई, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.26 प्रतिशत हो गई।

देश में वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक कुल मिलाकर 25,31,95,048 COVID-19 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *