DU छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस और छात्र संगठनों की बैठक, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

DCP Meeting DU, #DUElections2025, #YouthDemocracy, #VoteForChange, #CleanCampaign,#GreenCampus, #DCPMeetingDU,#DUStudentVoices,#FairElections, #DUUpdates,#DigitalComplaintSystem, #ResponsibleCampaigning

DCP Meeting DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी में होने वाली इलेक्शन को सही तरीके से करने और इस बार क्लीन इलेक्शन ग्रीन इलेक्शन मुहिम के तहत देव छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस व छात्र संगठनों की नॉर्थ डीसीपी ऑफिस में मीटिंग हुई. इस मीटिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी इलेक्शन आयोग के अधिकारी भी पहुंचे जहां अलग-अलग छात्र संगठन से आए हुए लोगों ने अपनी बातें रखी और कई विषयों पर चर्चा करते हुई समस्याओं का समाधान भी किया गया.यदि कोई भी नियम तोड़ा जाता है तो उसके लिए ऑनलाइन एप बनाया गया हैं. जिस पर ऑनलाइन शिकायत की जा सकती हैं.DCP Meeting DU

Read also- IKEAI News: भारत से खरीद बढ़ाना चाहती है आइकिया, सरकार से मांगा नीतिगत समर्थन

आपको बता दें कि ऑनलाइन एप पर शिकायत करने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा,मीटिंग के दौरान डूसू से जुड़े लोगों ने अपनी शिकायत भी एलेक्शन आयोग अधिकारियों के सामने रखी . छात्रों को इलेक्शन से संबंधी कुछ  नियमों से शिकायत है जो शिकायत अधिकारियों के सामने रखते हुए नियमों में बदलाव की मांग रखी. इलेक्शन कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि नियमों को तोड़ा गया या नियमों के विरुद्ध कोई पोस्टर बैनर लगाए गए तो उसके लिए प्रत्याशी जिम्मेदार होगा .DCP Meeting DU

Read also-karnal Accident: सड़क पार करते समय बीएमडब्ल्यू ने रौंदा, व्यक्ति की मौके पर मौत, जांच जारी

अधिकारियों ने चुनाव लड़ने वाले संगठन और छात्रों को सख्त हिदायत दी की प्रचार के दौरान नियमों को ध्यान में रखते हुए ही प्रचार किया जाए.पिछली बार 30% वोट हुआ था जिसको बढ़ाए और छात्र छात्राओं में जागरूकता लाने पर भी चर्चा की गई.DCP Meeting DU

आपको बता दें कि मिटिंग के दौरान डीसीपी नॉर्थ द्वारा यह साफ किया गया कि इलेक्शन प्रक्रिया और इलेक्शन प्रचार के दौरान अगर किसी भी तरीके से कोई प्रत्याशी या फिर किसी छात्र संगठन ने कोई छात्र नियमों तोड़ा या पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार या कानून का उल्लंघन किया तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी किसी भी तरीके से पुलिस के साथ बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डीसीपी नॉर्थ राजा भाटिया ने सभी छात्र संगठनों से कहा कि नियमों को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रचार किया जाए और यह इलेक्शन जंग का मैदान नहीं है .DCP Meeting DU

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *