सोने से पहले देखते हैं मोबाइल और टीवी तो सेहत पर पड़ सकता है भारी असर !

digital gadgets, Mobile, Laptop, I pad, Television Screen, Sleep Study, Sleep Research, Science Study, science research, Digital World, Digital Detox,

Digital Gadgets- आज का युग डिजिटल युग हैं इस युग में अधिकतर लोग रात को सोने से पहले टीवी और फोन का इस्तेमाल जरूर करते हैं.कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो 1 या 2 बजे तक टीवी या फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं. इस आदत के कारण नींद खराब होती है. नींद खराब ही नही बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर पड़ता है.Digital Gadgets

इस स्टडी के मुताबिक सेल्‍फ इक्‍जामिनेशन करना चाहिए. हर व्यक्ति की सोने की एक टाइमिंग होती है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि वह सोने से पहले अपना कितना वक्त डिजिटल प्‍लेटफॉर्म को देंगे. इसकी पूरी डीटेल नोट करें.

Read also- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

स्क्रीन पर समय बिताने वालों की नींद होती है खराब

जनरल ऑफ स्लीप रिसर्च’ के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति देर रात या सोने से पहले टीवी या फोन लैपटॉप , आईपैड यूज करते हैं तो ये आदत आपके लिए बेहद ही खतरनाक साबित होगी. और साथ ही इस आदत के कारण नींद आने में काफी समस्या होगी और हार्ट रेट खराब होता है और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होना शुरू हो जाती है। वहीं जो लोग रात में फोन पर बहुत कम समय बिताते हैं उन्हें नींद काफी अच्छी आती है

अगर आप एक हफ्ते बिना फोन या टीवी के इस्तेमाल करके सोएं .वही दसरे हफते आप इन डिजिटल स्क्रीन के सामने बैठना बंद कर दे तो आपको खुद ही फर्क दिखाई देगा.टीवी,फोन ,लैपटॉप , आईपैड यूज न करके आप किताब पढ़िए वो आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा.

Read also- Mahua Moitra-ED ने महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को 28 मार्च को किया तलब

कैसे करें कंट्रोल

आपको बता दे कि शोधकर्ताओं के अनुसार डिजिटल स्क्रीन से एक खास तरह की रेज निकलती है. जो दिमाग पर बेहद गंभीर असर डालती हैं इसके कारण से दिमाग शांत नही रहता हैं इधर -उधर भटकता रहता हैं.रेज इतनी ज्यादा खतरनाक होती हैं कि इसका सीधा असर आंखों पर भी पड़ता हैं और आंखो में दर्द रहना लगता हैं जो लोग डिजिटल स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं उनकी नींद पूरी नही हो पाती हैं इसके कारण दिमाग की नसें भी डिस्टर्ब हो जाती हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *