IKEAI News: भारत से खरीद बढ़ाना चाहती है आइकिया, सरकार से मांगा नीतिगत समर्थन

IKEAI News, #IKEAIndia, #BuyFromIndia, #SupportLocal, #GovernmentPolicy, #MakeInIndia, #IKEAExpansion, #IndianMarket, #EconomicGrowth, #SustainableBusiness, #RetailInnovation,

IKEAI News: प्रमुख फर्नीचर खुदरा विक्रेता आइकिया अपने वैश्विक परिचालन के लिए भारत से खरीद (सोर्सिंग) बढ़ाना चाहती है।कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कच्चा माल पाने के लिए उसे सरकार से नीतिगत समर्थन की जरूरत है।इंटर आइकिया ग्रुप की वैश्विक आपूर्ति प्रबंधक सुजैन वैडजुनास ने कहा कि कंपनी अपने वैश्विक विस्तार और स्थानीय खुदरा परिचालन के लिए भारत से फर्नीचर हासिल करने की योजना बना रही है.IKEAI News

Read also- परिणीति- राघव चड्ढा के घर आने वाला है नया मेहमान! प्रियंका चोपड़ा संग कई सेलेब्स ने दी बधाई

उन्होंने वीडियों में बताया कि इसके लिए कंपनी को स्थायी रूप से मिलने वाली लकड़ी की आवश्यकता है, जो भारत से निर्यात बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।यहां स्थायी रूप से मिलने वाली लकड़ी से आशय ऐसे स्रोत से है, जहां वन को जिम्मेदारी के साथ प्रबंधित किया जाता है और साथ ही नये पेड़ लगाने, जैव विविधता, पानी और मिट्टी के संरक्षण का भी ध्यान रखा जाता है। भारत पहले से ही आइकिया के शीर्ष 10 सोर्सिंग बाजारों में एक है।उन्होंने कहा कि अब भारत में अपने खुदरा नेटवर्क के विस्तार के साथ यह देश और भी महत्वपूर्ण होता जा रहा है.IKEAI News

Read also- पुरुष एशिया कप हॉकी- दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, टिकट होंगे मुफ्त

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से हम बहुत सारे वस्त्र, प्लास्टिक उत्पाद और धातु उत्पाद खरीदते रहे हैं। लेकिन अब हम भारत में दूसरे तरह के उद्योगों में भी विस्तार करना चाहते हैं, जहां हम पहले मौजूद नहीं थे।उन्होंने आगे कहा कि कंपनी फर्नीचर क्षेत्र में विस्तार करना चाह रही है। आइकिया अब भारत में विस्तार के दूसरे चरण में है, जहां वह अपने पारंपरिक बड़े स्टोर के साथ ही कई छोटे स्टोर खोलने की योजना बना रही है। साथ ही देश में ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने की योजना भी है.IKEAI News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *