Delhi News: बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक सफाई कर्मचारी की आत्महत्या को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और त्रिलोकपुरी से ‘एएपी’ पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोकसभा सांसद योगेंद्र चंदोलिया और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव सहित बीजेपी नेताओं ने मांग की कि एएपी नेतृत्व पार्षद विजय कुमार को पार्टी से निष्कासित करे।Delhi News:
Read Also: Crime News: कर्ज में डूबे दंपति ने राजस्थान में की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी दीपक को पार्षद के कारण वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें कथित तौर पर खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान दीपक की पत्नी और नाबालिग बेटी भी बीजेपी नेताओं के साथ मौजूद थीं।
Read Also: Sports News: भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने ‘महिला 10 मीटर एयर राइफल’ स्पर्धा में जीता रजत पदक
बीजेपी के इन आरोपों पर ‘एएपी’ या उसके पार्षद की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
