IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया

"MUMBAI INDIANS SIGN 3 PLAYERS, JONNY BAIRSTOW, RICHARD GLEESON, CHARITH ASALANKA, IPL 2025, IPL 2025, MUMBAI INDIANS SIGN JONNY BAIRSTOW RICHARD GLEESON CHARITH ASALANKA FOR REMAINING MATCHES

IPL 2025: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 26 मई को टीम के अंतिम लीग मैच (IPL 2025) के बाद अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होने वाले विदेशी खिलाड़ियों के एक समूह के विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को अनुबंधित किया है। इंग्लैंड के विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे.

Read also- बेंगलुरु में करंट लगने से 2 लोगों की मौत, बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या हुई 3

आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रुपये में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे।

Read also- 22 मई को बीकानेर जाएंगे PM मोदी, ‘अमृत भारत योजना’ के तहत देश के कई रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

मुंबई इंडियंस की टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा।तीनों वैकल्पिक खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से ही उपलब्ध होंगे, बशर्ते कि मुंबई इंडियंस नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर ले।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *