Mumbai: लालबाग इलाके में गणपति पंडाल में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

Mumbai: 

Mumbai: रविवार मुंबई के लालबाग इलाके में एक गणपति पंडाल के पास बिजली का करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।अधिकारियों के मुताबकि, घटना कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास तड़के करीब 2:20 बजे हुई। उस समय गणपति उत्सव के चलते लालबाग इलाके में भारी भीड़ मौजूद थी।Mumbai:

Read Also: ATS का बड़ा खुलासा: अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी बना रहे थे बम, पाकिस्तान-तुर्की जाने की थी तैयारी

नागरिक अधिकारियों ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) को घटना की सूचना तड़के 2:42 बजे मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीईएसटी और सिविक वार्ड कार्यालय के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक, पांच घायलों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों को परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read Also: Crime News: कर्ज में डूबे दंपति ने राजस्थान में की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

मसीना अस्पताल में आठ वर्षीय रागिनी घनश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, किरण अकबर नाइक (19), तन्वी नरश हांडे (19), साहिल संदीप तारे (19) और रूही सिंह (12) का इलाज चल रहा था। उनकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।अधिकारी ने दूसरी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्लोबल अस्पताल में एक महिला की भी चोटों के कारण मौत हो गई। उसकी पहचान और अन्य विवरण की जानकारी अभी इंतजार है।Mumbai:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *